पृष्ठ

कुल पेज दृश्य

मंगलवार, 6 मार्च 2012

एक निराला फाग मनाएं

                                              
तरल आंसुओं की लड़ियों में भीगे रंग जरा मुस्काएं ,
नीले तारों से मुग्ध हों  उन आँखों का निर्माण करें,
जहाँ  बसें  नित  स्वप्न  अनोखे , उम्मीदों के  सुमन  मुस्काएं ..........
दीप जलें तो धवल तिमिर हो  , मेघों  की  भैरवी  से गूंजे  गगन शिखर की सभी दिशाएं,,,,,
दैव  सांत्वना से आँचल का भीगा छोर फिर मुस्काए ,अब ऐसे वह रंग बनाएं ..........
एक निराला फाग मनाएं,
शयन करे अब चिर निद्रा में मानस मन का ताप ,वेदनाओं का अंत हो भूख करे एकाकी विलाप...........
अपने नेह  दीपों से आलोकित हो  महके जीवन हर  पंथ ,
पीड़ा हों सब संज्ञाहीन  मानवता करे यश गान 
सुर लहरियों से ऐसे सजाएं,एक निराला फाग मनाएं .......
दें असीम साधनों  के उपहार मानस रत्न सजा सहेजें ,
अपरिचित भी मीत  बनें और क्या हम ऐसा चलन चलेंगे ,
अलसाई  सी आँखों में रवि की नई मनुहार जगाएं ,
एक निराला फाग मनाएं ,ऐसा ही एक रंग बनायें........................................
                            होली की असीम शुभकामनाओं  के साथ  

25 टिप्‍पणियां:

ज्ञानचंद मर्मज्ञ ने कहा…

दीप जलें तो धवल तिमिर हो , मेघों की भैरवी से गूंजे गगन शिखर की सभी दिशाएं,,,,,
दैव सांत्वना से आँचल का भीगा छोर फिर मुस्काए ,अब ऐसे वह रंग बनाएं ..........
एक निराला फाग मनाएं,
सुन्दर अभिव्यक्ति !
होली की अनंत शुभकामनायें !
आभार

Rajesh Kumari ने कहा…

bahut behtreen prastuti sangita ji hardik badhaai .holi ki shubh kamnayen.

मेरा मन पंछी सा ने कहा…

होली के इस शुभ अवसर पर बहुत ही अच्छी कामना की है..
बहुत अच्छी प्रस्तुति...
होली की शुभकामनाए

Naveen Mani Tripathi ने कहा…

holi pr hardik badhai sath hi sundar post ke liye bhi.

बेनामी ने कहा…

सुन्दर प्रस्तुित...
होली की शुभकामनाए...

sushila ने कहा…

होली पर सुंदर भावनाएँ और सुंदर कामनाएँ समेटे अच्छी प्रस्तुति।
होली मुबारक

धीरेन्द्र सिंह भदौरिया ने कहा…

बहुत बेहतरीन प्रस्तुति,सुंदर होली के भाव रचना,...
संगीता जी,..होली की बहुत२ बधाई शुभकामनाए...

आपका फालोवर बन गया हूँ,आप भी बने मुझे खुशी होगी,...

RECENT POST...काव्यान्जलि ...रंग रंगीली होली आई,

प्रसन्नवदन चतुर्वेदी 'अनघ' ने कहा…

सुन्दर प्रस्तुति....बहुत बहुत बधाई...होली की शुभकामनाएं....

vedvyathit ने कहा…

bhut sundr rchna hai bdhai anytha n le kuchh rchna ke vishy me khnatha mujhe apna mail bhejen
mera mail hai -dr.vedvyathit@gmail.com

Satish Saxena ने कहा…

@अब ऐसे वह रंग बनाएं ......

आपकी आशाएं पूर्ण हों !
रंगोत्सव की शुभकामनायें...

Asha Joglekar ने कहा…

पसंद आया आपका ये निराला फाग । रंगोत्सव की शुभ कामनाएँ ।

संतोष त्रिवेदी ने कहा…

होली में सब कलुष मिटायें....बधाई !

रश्मि प्रभा... ने कहा…

बहुत अच्छी प्रस्तुति...
होली की शुभकामनाए

Shilpa Mehta : शिल्पा मेहता ने कहा…

होली की शुभकामनाए :)

ऋता शेखर 'मधु' ने कहा…

अच्छी प्रस्तुति.
होली की हार्दिक शुभकामनाएँ!

Sadhana Vaid ने कहा…

बहुत सुन्दर मंगलकामना संगीता ! हर अधर पर मुस्कान विस्तीर्ण हो जाये तो वास्तव में यह होली सार्थक हो जाये ! बहुत प्यारी रचना ! होली की हार्दिक शुभकामनायें स्वीकार करें !

Sawai Singh Rajpurohit ने कहा…

सुन्दर प्रस्तुित...सुन्दर रचना पढ़वाने के लिए आभार!
आप को सपरिवार होली की शुभ कामनायें .............

"आपका सवाई "

virendra sharma ने कहा…

शयन करे अब चिर निद्रा में मानस मन का ताप ,वेदनाओं का अंत हो भूख करे एकाकी विलाप..........
जन जन के प्रति कोमल भाव से संसिक्त रचना .काव्य सौन्दर्य से भरपूर .

Dr Varsha Singh ने कहा…

बहुत सुन्दर प्रस्तुति.....होली की बहुत बहुत शुभकामनाएं....

दिगम्बर नासवा ने कहा…

अपरिचित भी मीत बनें और क्या हम ऐसा चलन चलेंगे ,
अलसाई सी आँखों में रवि की नई मनुहार जगाएं ,
एक निराला फाग मनाएं ,ऐसा ही एक रंग बनायें......

सुन्दर काव्य है ... होली का तो त्यौहार ही ऐसा है हर किसी को मीत बनाना ... प्रेम जगाना ... आपको भी होली की मंगल कामनाएं ...

lamhe ने कहा…

eye catching captions humen attarct ker hi lete hain tumhari khoobsoorat bhav padhne ke liye
wonderful

Kavita Rawat ने कहा…

बहुत सुन्दर प्रस्तुति..
होली की हार्दिक शुभकामनायें!

Tarun / तरुण / தருண் ने कहा…

होली की हार्दिक शुभकामनायें!
bahut sundar rachana , tatsam shbdaavali kaa bharpur samaayojan

Ramakant Singh ने कहा…

अलसाई सी आँखों में रवि की नई मनुहार जगाएं ,
एक निराला फाग मनाएं ,ऐसा ही एक रंग बनायें........

होली की हार्दिक शुभकामनायें

kavita vikas ने कहा…

aapki kariban har kavita padhti hun ,bahut achhi hoti hain ,jeevan ke har rang se aap parichit kara deti hain. badhaai

एक टिप्पणी भेजें